फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colored barcodes can be installed on e-rickshaws until the 31st.

Kanpur News: ई-रिक्शा में 31 तक लगवा सकते कलरयुक्त बार कोड

Sun, 08 Mar 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Colored barcodes can be installed on e-rickshaws until the 31st.
कानपुर। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा में कलरयुक्त बार कोड स्टीकर लगवाने के लिए 31 मार्च तक का समय बढ़ा दिया है। पहले 25 फरवरी से छह मार्च तक था। दस दिन में केवल 8217 वाहनों का सत्यापन हुआ और उन्हें स्टीकर मिल सके।
विज्ञापन



शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए सात जोन निर्धारित किए हैं। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने ई-रिक्शा व ई-ऑटो एसोसिएशन से बातचीत कर कलरयुक्त बार कोड मुफ्त में वितरित करने की योजना बनाई। सबसे पहले थानाक्षेत्र या एसीपी ट्रैफिक कार्यालय में वाहन के दस्तावेज का सत्यापन कराया जाता है।
विज्ञापन


वहां से दो पर्चियां मिलती हैं जिनको ट्रैफिक पुलिस लाइन में दिखाने पर बार कोड वाहन में चस्पा किया जाता है। कलरयुक्त बार कोड में चालक और वाहन की पूरी डिटेल रहती है। ट्रैफिक पुलिस ने यह प्लानिंग वाराणसी कमिश्नरी को देखते हुए बनाई। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में लगभग 65 हजार ई-रिक्शा हैं। 25 फरवरी से बार कोड स्टीकर वितरित किए जा रहे हैं। नाै मार्च से फिटनेस व बीमा के बिना संचालित होने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ सीज की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जोन के लिए नहीं आ रहे चालक
सातों जोन में से सबसे अधिक वाहन चालक नौबस्ता और चकेरी रूट के लिए आ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति सेंट्रल जोन की है। जोन को पीला कलर कोड दिया गया है। इसमें कर्नलगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, बजरिया, कोहना थानाक्षेत्र में संचालित होने वाले ई-रिक्शा व ई-ऑटो आते हैं।



ई-रिक्शा मालिक व चालक 31 मार्च तक कलरयुक्त बार कोड हासिल कर सकते हैं। उनके पास अब भी काफी समय है। घर के नजदीक के थाने में जाकर सत्यापन कराएं और पर्चियां लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन आ जाएं। - रवींद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed