फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel CK Nayudu Trophy: Players sweat it out for selection in the Under-23 team

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : अंडर-23 टीम में चयन के लिए बहाया पसीना

Tue, 20 Jan 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy: Players sweat it out for selection in the Under-23 team
कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के दूसरे चरण को लेकर उत्तर प्रदेश की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। ग्रीनपार्क और कमला क्लब में आयोजित अभ्यास मैचों से संभावित खिलाड़ियों की क्षमताओं को बारीकी से परखा गया। मल्टी डे क्रिकेट की परिस्थितियों में 80-80 ओवर के मुकाबलों में प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कैंप का समापन हो गया। इस दौरान करीब 40 खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं की कसौटी पर खुद को खरा साबित करने का पूरा प्रयास किया। अंतिम दिन मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 23 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए यूपी टीम की घोषणा 20 जनवरी को होने की संभावना है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश को छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की टीमों से भिड़ना है।
विज्ञापन


नॉकआउट में प्रवेश के लिए यूपी को कम से कम दो मैचों में अनिवार्य रूप से जीत दर्ज करना होगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कोच ज्ञानेंद्र पांडेय और चयन समिति के सदस्य हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। ग्रीनपार्क में खेले गए अभ्यास मुकाबलों में बल्लेबाजों ने धैर्य और तकनीक का परिचय दिया, वहीं गेंदबाजों ने लंबी स्पेल डालकर अपनी उपयोगिता साबित की। क्षेत्ररक्षण में भी खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। कैंप में शामिल शहर के खिलाड़ी अंश, आदर्श, अमन और शिवांशु ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चयन की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed