कानपुर देहात। अकबरपुर इंटर कालेज के प्रवक्ता आचार्य महेंद्र मिश्र पियूष ने शुक्रवार को 26 जरूरतमंद मेधावियों को चिह्नित कर उन्हें बैग, कॉपी, पेन आदि शिक्षण सामग्री दी। साथ ही उनकी एक वर्ष की फीस भी सौंपी। वह लगातार छह वर्षों से यह मदद कर रहे हैं।
कॉलेज के प्रवक्ता आचार्य महेंद्र मिश्रा पियूष लगातार छह वर्षों से कालेज के मेधावियों का चयन कर मदद कर रहे हैं। बताया कि कॉलेज में कक्षा नौ से 12 तक 26 सेक्सन हैं। हर सेक्सन से एक टॉपर मेधावी का चयन करते हैं। सभी 26 मेधावियों को बैग, कापी, पेन व उनकी फीस के एक हजार रुपये दिए। जिन छात्रों ने फीस जमा कर दी थी, उन्हें यह नकद धनराशि देकर मदद की गई। इसमें बालिका इंटर कालेज की छात्राएं भी शामिल हैं। प्रधानाचार्य भारत सिंह, केबी दीक्षित, उमाशंकर कमल, आनंद प्रकाश, दिलीप पटेल, लिपिक मनोज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।