{"_id":"6935d605dc2d38a9580c884a","slug":"cold-weather-worsens-peoples-problems-161-fever-patients-treated-kanpur-news-c-220-1-ka21001-135089-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सर्दी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, बुखार के 161 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सर्दी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, बुखार के 161 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के एक शहरी व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इलाज के लिए 2812 मरीज मेले में पहुंचे इनमें मौसम से हुए बदलाव के कारण बुखार के 161 मरीज पहुंचे। इनका इलाज कर जरूरी दवाएं दी गईं। इस दौरान सीएमओ सहित कई अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।
जन आरोग्य मेले में 1210 पुरुष व 1097 महिलाओं के अलावा 505 बच्चे इलाज के लिए पहुचे। इनमें सर्दी जुखाम से परेशान 160, पेट दर्द के 227 व त्वचा रोग से ग्रसित 282 मरीजों की जांच की गई। साथ ही बचाव के लिए जरूरी सलाह देते हुए दवा वितरित की गई। जांच में शंका होने पर 72 मरीजों की मलेरिया व 18 में डेंगू के लक्षण की जांच कराई गई। हालांकि कोई भी इनसे ग्रसित नहीं पाया गया।
इसके अलावा 111 मरीज में एनिमिया, 73 में मधुमेह व 48 मरीजों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई है। मेले में 42 गर्भवतियों का भी परीक्षण किया गया। इनमें किसी का भी कुपोषित नहीं पाया गया है। जबकि पांच क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किए गए। 14 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों को इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
.......................
सर्दी ने उभार दिए रोग, मेले में बढ़ गए मरीज
राजपुर। सर्दी के बढ़ते ही बीमारियों के प्रकोप से चिकित्सालयों में भीड़ बढ़ रही है। रविवार को आरोग्य मेले में सर्दी की चपेट में आए खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मेले में 65 मरीज सर्दी, खांसी से पीड़ित पहुंचे। इधर रसधान पीएचसी में 56 मरीजों को उपचार दिया गया। दोपहर में डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने राजपुर, रसधान व उरसान पीएचसी का निरीक्षण कर आरोग्य मेले की हकीकत परखी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में आने वाले बुखार पीड़ित सभी मरीजों की अनिवार्य रूप से खून की जांच के निर्देश दिए गए हैं। राजपुर पीएचसी के डॉ. हरदीप प्रताप सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चों व बुजुर्गों में जकड़न, खांसी व जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है। (संवाद)
....................
अर्थिंग से ठप बायो केमिस्ट्री मशीन, लीवर व किडनी की जांच अटकी
राजपुर। आरोग्य मेला में औपचारिकता निभाई जा रही हैं। राजपुर पीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचे। यहां आयुष चिकित्सक नीलू कटियार व प्रशिक्षु डॉ. हरदीप के भरोसे आरोग्य मेला लगा। आरोग्य मेले में 65 मरीजों को परामर्श और दवाइयां दिए जाने का दावा किया गया। जबकि मलेरिया के 5 , शुगर के 3 टायफाइड के 2 व 1 गर्भवती महिला की एनसी जांच की गई। बायो केमिस्ट्री मशीन में अर्थिंग समस्या के चलते पिछले 5 महीने से मरीजों की लीवर व किडनी की जांच नहीं हो पा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान की मैथा ब्लॉक में पर्वेक्षणीय ड्यूटी होने से मेले में नहीं आ सके हैं। (संवाद)