{"_id":"61be3c67608455100c144a09","slug":"cold-wave-increased-cold-bonfire-burnt-somewhere-wood-did-not-reach-anywhere-akbarpur-news-knp6703547134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से बढ़ी ठंड, कहीं जले अलाव तो कहीं नहीं पहुंची लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से बढ़ी ठंड, कहीं जले अलाव तो कहीं नहीं पहुंची लकड़ी
विज्ञापन
अकबरपुर के रूरा चौराहे के पास अलाव तापते लोग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शीतलहर तेज हो गई है। पारा लुढ़कने से लोग शनिवार को ठिठुरते दिखे। अकबरपुर तहसील प्रशासन की ओर से चिह्नित नौ स्थलों में से केवल पांच स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इधर चिह्नित सभी स्थलों पर अभी तक अलाव की लकड़ी नहीं पहुंच सकी है।
जिले में शुक्रवार की शाम से चली शीतलहर से ठंड बढ़ गई। शनिवार को दिन में धूप खिली इसकी वजह से ठंड से कुछ राहत रही। लोगों ने धूप में बैठकर काम निपटाए। शाम होते ही गलन बढ़ गई। उधर, प्रशासन की ओर से अभी सीमित स्थानों पर ही अलाव जलवाए गए हैं।
अकबरपुर तहसील से अलाव जलवाने के लिए प्रशासन ने नौ स्थान चिह्नित किए हैं। इसमें से अभी पांच स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। राजस्व कानूनगो बलवीर सिंह ने बताया कि सरवनखेड़ा तिराहा, भटौली, माती, बारा व कलक्ट्रेट में अलाव जलवाया जा रहा है। अन्य स्थलों पर सर्दी बढ़ने पर अलाव जलवाए जाएंगे। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, रनियां में लकड़ी नहीं पहुंचने से चिह्नित स्थल चिटिकपुर चौराहा, बाजार, पड़ाव व किशरवल रोड पर अब तक अलाव नहीं जल सके। इससे राहगीरों को ठंड में परेशानी हो रही है। वहीं, रसूलाबाद के आजाद चौक, झींझक रोड तिराहा व विषधन तिराहा में नगर पंचायत ने अलाव जलवाए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने बताया कि सभी एसडीएम व ईओ को अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।
पुखरायां नगर पालिका में सात स्थानों पर अलाव जलवाए गए। वहीं अन्य स्थानों पर भी लकड़ी पहुंचाने का दावा अधिकारियों ने किया। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि ठंड से लोगाें को राहत देने के लिए कस्बा सीएचसी परिसर, तहसील तिराहा, स्टेशन मैदान, मौहर माता मंदिर, शनिदेव मंदिर, रैन बसेरा संत कबीर नगर में अलाव जलवा दिए गए हैं।
ढाई सौ गरीबों को बांटे कंबल
शिवली। मैथा तहसील परिसर में शनिवार को गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व एसडीएम रमेश कुमार ने चिह्नित 250 पात्रों को कंबलों दिए। तहसील में करीब 25 गांवों से लोग पहुंचे थे। एसडीएम ने कहा कि शासन की ओर से यह कंबल गरीबों को दिए जा रहे हैं। यहां नायब तहसीलदार स्वाती गुप्ता, संजय सिंह धर्मेंद्र तिवारी व राजनारायण मौजूद रहे। (संवाद)