{"_id":"61fb670c4f42f3517935970b","slug":"cold-havoc-continues-brain-attack-patients-are-big-two-heart-patients-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर जारी: ब्रेन अटैक के मरीज बड़े, दो हृदय रोगियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर जारी: ब्रेन अटैक के मरीज बड़े, दो हृदय रोगियों की मौत
Thu, 03 Feb 2022 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:19 PM IST
सार
डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में नसों में सिकुड़न से बीपी पर भी असर आता है। खून का थक्का जमने से ब्रेन अटैक या हार्ट अटैक भी हो सकता है।
विज्ञापन
ठंड का कहर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ठंड में हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आने से ब्रेन अटैक के साथ ही हार्ट अटैक भी पड़ रहा है। रोगी अचानक बेहोश होकर गिर जाते हैं। बुधवार को कई रोगियों को बेहोशी की हालत में हैलट और कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
कुछ रोगियों ने होश में आने के बाद हाथ-पैर सुन्न पड़ने की दिक्कत बताई है। इसी में दो हृदय रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही दमा और अस्थमा रोगियों की तबियत भी बिगड़ रही है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में बुधवार को पांच रोगियों को बेहोशी की हालत में लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद इनकी तबियत ठीक हो गई। इन रोगियों में ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव अधिक रहा। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में नसों में सिकुड़न से बीपी पर भी असर आता है। खून का थक्का जमने से ब्रेन अटैक या हार्ट अटैक भी हो सकता है।
विज्ञापन
वहीं, बेकनगंज के रहने वाले नदीम (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह रावतपुर की किश्वरी (61) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उन्हें कुछ दिन पहले पेस मेकर लगा था। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि कोमॉर्बिड रोगी इस मौसम में अलर्ट रहें। दवा की डोज डॉक्टर से दुरुस्त करा लें।