फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold

सर्दी की चपेट में आ रहे लोग, बचाव के नहीं इंतजाम

Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
cold
रसूलाबाद के आजाद चौक पर कूड़ा जलाकर तापते राहगीर। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसील प्रशासन की ओर से ठंड से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं सर्दी लगने के बाद जगम्मनपुर धीर गांव की एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र में दो दिन पहले सर्दी लगने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अफसर सर्दी से बचाव पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बे और गांवों में अलाव न जलने से लोगों में गुस्सा है। राहगीर कूड़ा जलाकर तापने मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार को जगम्मनपुर धीर गांव के बुजुर्ग सुरजा देवी की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉ. अमित सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरजा देवी को नहाने के बाद सीने में दर्द शुरू हो गया था। वह बेहोश होकर गिर गईं। एक ओर जहां सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अफसरों की ओर से कस्बा सहित क्षेत्र में अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ईओ संजय पटेल का कहना है कि डेरापुर से अलाव के लिए लकड़ी मंगाई गई है। जल्द प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लेखपालों को 25-25 कंबल वितरण के लिए दिए गए हैं। जरूरतमंदों को कंबल दिए जा रहे हैं। अलाव की व्यवस्था के लिए ईओ सहित अन्य अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed