फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold

रसूलाबाद में ठंड से मासूम-बुजुर्ग समेत तीन की मौत

Wed, 16 Dec 2020 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
cold
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को सर्दी की चपेट में आने से सात माह की मासूम, बुजुर्ग व युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों की हालत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोहिया नगर की शाहदीन की सात माह की मासूम बेटी आयशा को अचानक ठंड लगने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर को कहना है कि मासूम की ठंड लगने के बाद मौत हो गई। वहीं दया के जहूर बक्स (75) ने मंगलवार को नहाने के बाद खाना खाया। इसके बाद अचानक सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। परिजन बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉ. लोकेश शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर हैलट रेफर कर दिया। परिजन बुजुर्ग को हैलट ले जा रहे थे। तभी रास्ते में जहूर बक्स ने दम तोड़ दिया। वहीं केशव नगर निवासी लेखपाल शिवानंद पांडेय का बेटा ज्ञानेंद्र कुमार (30) के अचानक सीने में दर्द होने से मंगलवार को हालत बिगड़ गई। पिता उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉ. आशीष ने मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि बेटे की किडनी में भी दिक्कत थी। डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने युवक के किडनी की बीमारी का इलाज होने की जानकारी दी है। कार्रवाई से मना करते हुए शव लेकर चले गए। युवक की ठंड से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा का कहना है कि मासूम व बुजुर्ग की सर्दी लगने के बाद हालत बिगड़ी थी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि ज्ञानेंद्र कुमार किडनी की समस्या से पीड़ित थे। ईओ संजय पटेल ने बताया कि अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जल्द कस्बे में प्रमुख स्थानों पर अलाव के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि ठंड से मौत होने की जानकारी मिली है। तहसील में आज ही कंबल आए हैं। जल्द कंबलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही ईओ व संबंधित अन्य अफसरों को अलाव जलवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed