फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coconut seller in Naubasta police station area has accused the police of harassing him

UP: फ्री नारियल पानी न पिलाया तो विक्रेता को थाने ले जाकर किया टॉर्चर, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

Thu, 16 May 2024 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 11:16 PM IST
सार

Kanpur News: अब नारियल विक्रेता ने पुलिस पर दो माह से प्रताड़ित करने व विरोध पर थाने ले जाकर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने पर डीसीपी साउथ ने एसीपी नौबस्ता को जांच के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Coconut seller in Naubasta police station area has accused the police of harassing him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर सब्जी विक्रेता के सुसाइड करने का मामले की जांच के बीच नौबस्ता थाना क्षेत्र में नारियल विक्रेता ने पुलिस पर दो माह से प्रताड़ित करने व विरोध पर थाने ले जाकर थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी साउथ ने एसीपी नौबस्ता को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कच्चे नारियल का काम करने वाले कोयलानगर शिवपुरम निवासी चंद्र कुमार प्रजापित ने बताया कि नौबस्ता क्षेत्र के गोपालनगर स्थित टाटा मोटर्स, पूजा स्वीट हाउस के सामने ट्रक खड़ा कर नारियल बेचता है। उसी जगह पर एक पीआरवी गाड़ी खड़ी होती है जिनमें तैनात एक महिला सिपाही समेत चार पुलिस कर्मी करीब दो माह से चार नारियल पानी फ्री ले रहे हैं। बुधवार दोपहर ट्रक से नारियल उतर रहा था। इसी दौरान चारों पुलिस कर्मी आए और पहले पांच नारियल लिए, फिर प्रतिदिन 1 हजार रुपये देने को कहा। असमर्थता जताई तो गाली गलौज करने लगे। चंद्र कुमार ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिस कर्मियों ने लात घूसों से पिटाई की। इसके बाद पीटते हुए नौबस्ता थाने ले गए और वहां ऊपर बने कमरे में थर्ड डिग्री दी। इसके बाद मोबाइल से वीडियो डिलीट कराए।
विज्ञापन


पीटते हुए बनाया था वीडियो
चंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसे पीटने के बाद सादे कागज में साइन कराया। फिर वीडियो बनवाते हुए कहलवाया कि बोल हम फ्री में नहीं लेते हैं। नारियल हमने नहीं मांगे। इसके बाद दो हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed