{"_id":"6275d32d6960050853191d6c","slug":"coaching-operator-raped-a-student-on-the-pretext-of-marriage-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने किया यौन शोषण, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने किया यौन शोषण, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
Sat, 07 May 2022 07:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 May 2022 07:32 AM IST
सार
कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई छात्रा से कोचिंग संचालक ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का झांसा देकर शांत कर दिया। इस बीच आरोपी के कहीं और शादी रचाने पर पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के बर्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा को शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। बाद में कहीं और शादी रचा ली। छात्रा ने कोचिंग संचालक, उसके भाई और परिजनों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बर्रा, हरदेव नगर की छात्रा ने पुलिस ने को बताया कि उसने बर्रा दो स्थित युवा एकेडमी में पांच साल पहले प्रवेश लिया था तभी श्याम नगर निवासी कोचिंग संचालक अविनाश पांडेय उर्फ अटल प्रकाश पांडेय ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर कोचिंग में ही कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा के बैंक खाते में अपने भाई राहुल का मोबाइल नंबर अपडेट करा कर खाते से कई बार में रुपये पार किए। छात्रा की सोने की चेन व नकदी भी हड़प ली। बीते जून 2021 में छात्रा ने अविनाश के घर पर शादी की बात की तो उसके साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
मामला थाने में पहुंचने पर शादी का आश्वासन देकर अविनाश ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की छात्रा ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बर्रा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।