फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching market informants brought customers buying marksheets.

Kanpur News: कोचिंग मंडी के मुखबिर लाते थे मार्कशीट खरीदने वाले ग्राहक

Sat, 21 Feb 2026 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Coaching market informants brought customers buying marksheets.
कानपुर। काकादेव की कोचिंग मंडी से संचालित फर्जी डिग्री और मार्कशीट के नेटवर्क में मुखबिरों की अहम भूमिका सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि कोचिंग में दाखिला कराने वाले एजेंट और मुखबिर 10 से 15 हजार कमीशन लेकर ऐसे ग्राहकों को गिरोह तक पहुंचाते थे जो बिना पढ़ाई और परीक्षा दिए डिग्री हासिल करना चाहते थे। यह जानकारी किदवईनगर पुलिस की जांच में सामने आई है। इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



किदवई नगर पुलिस ने शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्री और मार्कशीट के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी पहले पीडीसी चेक लेते थे और मार्कशीट देने के बाद नकद भुगतान लेकर चेक लौटा दिया करते थे, जिससे उनकी किसी से शिकायत न हो सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े कुछ एजेंट ऐसे अभिभावकों की तलाश करते थे जिनके बच्चे प्रवेश परीक्षा नहीं निकाल पा रहे थे। उनके परिवारों का संपर्क संचालक शैलेंद्र से कराते थे। डिग्री और डिप्लोमा के हिसाब से रकम तय होती थी थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि डिग्रियों की वहां के विश्वविद्यालयों से जांच कराई जाएगी। एडीसीपी साउथ के निर्देशन में 14 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed