फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaches of the first train for Metro Corridor-2 arrive

Kanpur News: मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए आए पहली ट्रेन के कोच

Fri, 28 Nov 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Coaches of the first train for Metro Corridor-2 arrive
मेट्रो कोच - फोटो : मेट्रो
कानपुर। मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए गुरुवार को सीएसए परिसर स्थित निर्माणाधीन डिपो में पहली ट्रेन के कोच आए। लगभग 40 टन वजनी अत्याधुनिक कोचों को विशेष क्रेनों की सहायता से ट्रैक पर उतारा गया। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। इस कॉरिडोर के लिए 10 ट्रेनों के लिए 30 कोच आएंगे।
विज्ञापन

मेक इन इंडिया के तहत गुजरात के सावली स्थित प्लांट में इन ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले कॉरिडोर-1 के लिए 29 ट्रेनें गुरुदेव चौराहा स्थित डिपो में आ चुकी हैं। दोनों कॉरिडोरों के लिए 39 ट्रेनें चलेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि कॉरिडोर-2 के लिए पहली ट्रेन का आगमन कानपुर के सार्वजनिक परिवहन के भविष्य की झलक है। डिपो में ट्रैक बिछाने और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। ट्रेन टेस्टिंग के लिए 33 केवी ऑग्जिलरी-कम-ट्रैक्शन सब-स्टेशन तैयार है, जबकि प्वाइंट मशीन के साथ सिग्नलिंग कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed