{"_id":"62ce9921165b254dba028afa","slug":"cng-png-price-hike-kanpurites-are-hit-by-inflation-cng-by-rs-4-then-png-is-also-costlier-by-rs-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG-PNG Price Hike : कानपुरवासियों पर महंगाई की मार, सीएनजी चार रुपये, तो पीएनजी तीन रुपये महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG-PNG Price Hike : कानपुरवासियों पर महंगाई की मार, सीएनजी चार रुपये, तो पीएनजी तीन रुपये महंगी
Wed, 13 Jul 2022 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 13 Jul 2022 03:39 PM IST
सार
वैश्विक बाजार में प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी का भारतीय खुदरा बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से ग्राहकों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। कानुपर में एक बार फिर सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में सीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से शहर की सड़कों पर चलना जहां महंगा हुआ है। वहीं, महंगाई की आंच किचन तक भी पहुंची है। पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं। यानी 52 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं वर्तमान समय मे सीएनजी के दाम 92 रुपये प्रति किलो हो गई है। जब कि अभी तक सीएनजी के दाम 88 रुपये प्रति किलो थे। सीएनजी के दाम डीजल की कीमतों से भी ज्यादा हो गए हैं। बढ़ी हुई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू कर दी गईं हैं। बता दें कि शहर में सीएनजी के दाम 4 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सीएनजी की कीमतों में पिछले एक साल से लगातार बढ़ोतरी जारी है। जुलाई 2021 से जुलाई 2022 के बीच सीएनजी की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस बार भी दामों में अचानक बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन