{"_id":"60f3356e8ebc3e79bd02ba1a","slug":"cng-bus-service-stopped-between-maitha-kalyanpur-akbarpur-news-knp640861092","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथा-कल्याणपुर के बीच सीएनजी बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथा-कल्याणपुर के बीच सीएनजी बस सेवा बंद
विज्ञापन
रनियां। मैथा तहसील क्षेत्र में आवागमन की सहूलियत के लिए बीस दिन पूर्व शुरू की गई बस सेवा बंद हो गई। तीन बसें मैथा-कल्याणपुर के बीच शुरू की गई थीं। विभागीय अधिकारी घाटे का तर्क दे रहे हैं तो वहीं आवाजाही में फिर से मुश्किल से लोग परेशान हैं।
मैथा व शिवली क्षेत्र के गांव के लोगों को कल्याणपुर या रावतपुर जाने के लिए पहले रनियां आना पड़ता था इसके बाद हाईवे से बस व टैंपो के जरिए लोग विजयनगर पहुंच पाते थे। फिर वाहन के जरिए रावतपुर या फिर कल्याणपुर पहुंचते थे।
इसमें खर्च अधिक आने के साथ ही समय की बर्बादी होने पर सीएनजी बस सेवा शुरू करने की मांग हो रही थी। अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला की पहल पर 21 जून को तीन सीएनजी बसें शुरू की गई थीं। विधायक ने फीता काटकर बसों का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
मांडा के आशाराम कमल ने बताया कि कानपुर जाने के लिए रनियां आना पड़ता है। सीएनजी बस चलने से सुविधा हो गई थी। अब बस बंद होने से डग्गामार वाहनों पर यात्रा मजबूरी है। मैथा निवासी विनोद अवस्थी ने बताया कि बसें चलने पर अब सवारियां मिलना शुरू हुई थी।
बस सेवा बंद होने से लोगों में मायूसी है। बैरी सवाई के मुकेश कुमार कहते हैं कि कल्याणपुर पनकी व रावतपुर जाने के लिए अब सीधे कोई साधन नहीं है। मैथा निवासी ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएनजी बस का किराया कम था। अब बसें बंद होने से समस्या हो रही है।
बस चालकों ने वाहन खड़ा करने की जगह न होने की जानकारी उन्हें दी है। रनियां-मैथा रूट की बसें बंद होने की जानकारी हुई है। इसको लेकर रोडवेज अफसरों से वार्ता की जाएगी। -प्रतिभा शुक्ला, विधायक अकबरपुर रनियां
तीन सीएनजी बसें मैथा-रनियां रूट पर चलाई गई थीं। इस रूट पर यात्रियों के नहीं मिलने से घाटा आ रहा था। बसें ट्रायल आधार पर चलाई गई थीं। फिलहाल बसें बंद कर दी गई हैं। - एससी संखवार, एआरएम रोजवेज कानपुर