{"_id":"628ceb06eab6d60d57662e78","slug":"cms-holds-asha-bahu-hostage-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस का तुगलकी फरमान: आशा बहू को बनाया बंधक, कहा- उठक-बैठक लगाओ, नहीं तो जेल भिजवा दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस का तुगलकी फरमान: आशा बहू को बनाया बंधक, कहा- उठक-बैठक लगाओ, नहीं तो जेल भिजवा दूंगी
Tue, 24 May 2022 08:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 May 2022 08:17 PM IST
सार
अस्पताल के लेबर रूम में बेपर्दा महिलाओं व वसूली के बंदर बाट के वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में मोबाइल जमा करने का सीएमएस ने तुगलकी फरमान जारी कर रखा है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के बाहर घटना की जानकारी देती आशा कार्यकर्ता सावित्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर में महिला जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। अब सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी पर आरोप है कि मरीज को भर्ती कराने आई आशा कार्यकर्ता को अस्पताल के अंदर फोन पर बात करते देख भड़क गईं। उन्होंने आशा कार्यकर्ता को कमरे में बंधक बनाकर कहा कि उठक-बैठक लगाओ, नहीं तो जेल भिजवा दूंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी से शिकायत की है।
अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं व वसूली के वीडियो वायरल हो गए थे। इस पर सीएमएस ने अस्पताल में मोबाइल जमा करने का फरमान जारी कर रखा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दो मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंची पतारा की आशा कार्यकर्ता सावित्री दो मरीजों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं।
सावित्री ने बताया कि एक मरीज को भर्ती कर दूसरे मरीज से मोबाइल पर बात कर रहीं थी। आरोप है कि सीएमएस मोबाइल पर बात करते देख भड़क गईं और मोबाइल छीन लिया। कहा कि इसको जेल में डालो। इसके बाद कमरे बंद कर लिया। इसके बाद उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। विरोध जताने पर बड़ी मुश्किल में वहां से बाहर निकल सकी।

Trending Videos
डीएम को दिया ज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं सावित्री, ममता, शैलन्दी कुमारी, अलका, सुमित्रा, शांतु कुमारी, वंदना पारूल, मुन्नी देवी विमला ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी को ज्ञापन देकर सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि सीएमएस आशा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहीं हैं। मोबाइल गेट पर जमा करा लेती हैं। अंदर जाने से मना करतीं हैं। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

आपको खबर मिल गई। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। - डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी, सीएमएस
मैं लखनऊ में एक बैठक में शामिल होने आया हूं। मामले की जानकारी नहीं हैं। - डॉ. एके रावत, सीएमओ
हमीरपुर महिला जिला अस्पताल के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व प्रकरणों में कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। - डॉ. नरेश तोमर, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट धाम मंडल बांदा