फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CMO handed over notice of termination of service to BAM, sought clarification on nine points including taking

Auraiya: सीएमओ ने बीएएम को थमाया सेवा समाप्ति का नोटिस, रिश्वत लेने समेत नौ बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 19 Mar 2023 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में सीएमओ ने बीएएम को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। साथ ही, रिश्वत लेने, कार्यमुक्त होने के बावजूद भुगतान समेत नौ बिंदुओं पर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
CMO handed over notice of termination of service to BAM, sought clarification on nine points including taking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना सीएचसी से कार्यमुक्त कर जिला प्रबंधन इकाई में तैनात होने के बावजूद वित्तीय कार्य करने, रिश्वत लेने और बिना बताए गायब रहने पर सीएमओ ने ब्लाक लेखा प्रबंधक (बीएएम) को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बीएएम जितेंद्र कुमार शर्मा को सेवा समाप्ति का नोटिस थमाया है। दिए गये नोटिस में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एनएचएम के अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में बीएएम के बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने, कूटचरित तरीके के वेंडरों व ठेकेदारों का भुगतान करने में दोषी पाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार न लाने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी देने के बाद रवैये में बदलाव न करना। द्वितीय अधिकारी मीनाक्षी पुष्कर ने आरोप लगाया था कि बीएएम द्वारा आशाओं का वेतन निकालने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर लेकर दुरुपयोग कर भुगतान करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण
बिधूना सीएचसी अधीक्षक द्वारा 17 फरवरी को औरैया के लिए कार्यमुक्त कर दिए जाने के बाद भी 20 फरवरी को 14 वाउचर लगाकर 4,15,055 रूपए, 10 मार्च को 6 वाउचर लगाकर 7,39,742 रूपए व 11 मार्च को एक वाउचर लगाकर 7,000 रूपए वेंडरों/ठेकेदारों का भुगतान कराने समेत नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है।

31 जनवरी को जारी हुए थे जांच के आदेश
बता दें कि 31 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आशाओं के वेतन का भुगतान न करने समेत अन्य आरोपों पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बीएएम से तीन दिनों के अंदर नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed