फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CMO found eight employees absent, deducted one day's salary

Kanpur News: सीएमओ को आठ कर्मी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटा

Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
CMO found eight employees absent, deducted one day's salary
कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


सीएमओ सुबह 10:30 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्हें एलटी विवेक त्रिपाठी, टीबीएचवी राम कुमार वर्मा, बीएएम मीनाक्षी वर्मा, एनसीडी पूजा राठौर, वॉर्ड आया छाया देवी, यूडीसी शीला, स्टाफ नर्स सरिता और एचएस मिल कुमार वर्मा मौके पर नहीं मिले। उपस्थिति पंजिका देखने पर मीनाक्षी वर्मा और छाया देवी एक नवंबर से अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह को निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर आख्या तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करें। कहा कि कर्मचारी समय पर उपस्थित हो और अपना काम ठीक ढंग से करें। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed