{"_id":"6256b53ad6f0064ba37672fb","slug":"cmd-s-effigy-burnt-outside-central-bank-of-india-pasted-posters-of-chor-bank-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकर डकैती का मामला: बैंक के बाहर सीएमडी का पुतला फूंका, चोर बैंक ऑफ इंडिया के पोस्टर चिपकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकर डकैती का मामला: बैंक के बाहर सीएमडी का पुतला फूंका, चोर बैंक ऑफ इंडिया के पोस्टर चिपकाए
Wed, 13 Apr 2022 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:04 PM IST
सार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में मंगलवार को एक और लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब हो गए। ऐसे में अब तक 11 लॉकरों से लगभग पौने चार करोड़ के जेवर चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। ग्राहकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर लोगों ने बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति के सदस्य प्रदर्शन् करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा में रोजाना एक या दो लॉकर खाली निकल रहे हैं। अभी तक 11 लॉकरों से लगभग लगभग पौने चार करोड़ के जेवर, नकदी आदि सामान चोरी हो चुका है। ग्राहकों में असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में पीड़ित ग्राहकों, व्यापारियों आदि ने लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति बनाकर मंगलवार को कराची खाना शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। चोर बैंक ऑफ इंडिया के पोस्टर लगाकर बैंक के सीएमडी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कहा कि अब तक बैंक के 11 लॉकरों से करोड़ों का जेवर, कैश चोरी हो चुका है लेकिन प्रबंधन ने अब तक किसी भी पीड़ित परिवार से बात तक नहीं की।
विज्ञापन
बैंक के उच्च अफसरों के बिना इतना बड़ी चोरी संभव ही नहीं है। इस मौके पर संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, सिद्धार्थ काशीवार, पवन गुप्ता पीड़ित महिला निर्मला तहलियानी, मीना यादव, सुशीला शर्मा, महेंद्र सविता, पंकज गुप्ता, अमिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन