फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM yogi said robbers disappears, problems will also disappear soon

सपा-बसपा ने बुंदेलखंड को लूट बुंदेलों को छला, सीएम बोले- डकैत गायब अब समस्याएं भी होंगी खत्म

Thu, 19 Sep 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
CM yogi said robbers disappears, problems will also disappear soon
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से बुंदेलखंड की अमर भूमि उपेक्षा का दंश झेलती रही है। कहा कि डकैत तो गायब हो गए। अब समस्याएं गायब होंगी। चहुमुखी विकास कराए जाएंगे। कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे एवं डिफ्रेंस कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


अगले दो माह के अंदर प्रधानमंत्री के हाथों इन योजनाओं का शिलांयास करा कर बुंदेलखंड में विकास का द्वार खोल दिया जाएगा। कस्बे के श्रीगायत्री तपोभूमि में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि बुंदेलखंड से डकैत गायब हो गए हैं। अब समस्याएं गायब होंगी।

विज्ञापन

अपने 29 मिनट के भाषण में उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर प्रहार किए। कहा कि सपा बसपा सरकार में लोग खुशी से त्योहार नहीं मना सकते थे। आज कोई भय व दहशत का माहौल नहीं है। कहा कि भय में अपराधी हैं। कहा कि किसी भी सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के प्रति रुचि नहीं दिखाई। सपा, बसपा व कांग्रेस ने बुंदेलखंड को लूटने के साथ बुंदेलों को छला है।

आजादी के बाद से यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार था। भाजपा की सरकार बनते ही इसके स्थायी विकास की रूप रेखा बनाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफ्रेंस कॉरिडोर की स्थापना कराई जा रही है। कहा कि इन दोनों योजनाओं का अगले दो माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से शिलांयास कराया जाएगा।

इससे बुंदेलखंड को बदहाली, बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने का रास्ता प्रशस्त्र होगा और बुंदेलखंड देश में अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियां सिलसिले वार बताईं। कहा कि जितना विकास उनकी सरकार में हुआ है। उतना पिछले 15 वर्षो से नहीं हुआ था। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर राष्ट्रहित में कदम उठाते हुए आतंकवाद के समूल नाश किया है।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि से एक करोड़ 57 लाख किसानों के खातों में निधि भेजी जा चुकी है। शेष किसानों को इस योजना से जोड़ने की मुहिम जारी है। कहा कि अन्ना गाय को पालने वाले किसान को प्रति माह 900 रुपये देने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।
 
विज्ञापन

साथ ही कि किसानों को बायोप्यूल का इंतजाम किया है। कहा कि इसकी यूनिट प्रत्येक जिले में लगाई जाएंगी। जिसमें किसान अपने खरपतवार के साथ गोबर का पैसा पा सकेंगे। गायों के नस्ल सुधार पर काम होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को घर घर पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने के लिए नौ हजार करोड़ रुपये मुहैया कराए गए है।

इस योजना से सभी घरों को जल्द ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। सीएम ने कहा कि सभी के कहने पर पार्टी ने युवराज सिंह को टिकट दिया है। कहा कि सुबह पूजा पाठ, अनुष्ठान कर मतदान स्थल पर जाएं, विकास हम कराएंगे। जनसभा के बाद सीएम ने नागा स्वामी रोटीराम महाराज की समाधि स्थल पर पहुंच मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed