फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में गरजे सीएम योगी, बोले दुश्मनों का सीना छलनी करेगी बुंदेलखंड में बनने वाली तोप

Sun, 01 Mar 2020 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Mar 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi roared in Chitrakoot
चित्रकूट में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चित्रकूट के भरतकूप गोंडा पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गदगद नजर आए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से यह क्षेत्र विकास के उच्च शिखर पर पहुुंचेगा।
CM Yogi roared in Chitrakoot
चित्रकूट में पीएम मोदी एवं सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना से बुंदेलखंड में बनने वाली तोप दुश्मनों का सीना छलनी करेगी।  उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अयोध्या राम मंदिर निर्माण की राह देख रहा था, जो अब संभव हो पाया है। पहली बार किसान, युवा, महिलाएं देश के विकास के एजेंडे से खुद को जोड़ पा रहे हैं।
CM Yogi roared in Chitrakoot
चित्रकूट में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने जातिवाद, दबंगई के बल पर पूरे बुंदेलखंड को बर्बाद कर रखा था। बताया कि प्रधानमंत्री इससे पहले बुंदेलखंड की धरती पर पुलवामा हमले के जवाब में एयर स्ट्राइक करने से पहले आए थे। अब दूसरी बार यहां विकास की गंगा बहाने आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi roared in Chitrakoot
पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अभी तक पानी के लिए तरस रहे बुंदेलखंड में हर घर नल योजना शुरू हो रही है। लघु और सीमांत किसानों के दायरे को कम करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। बताया कि इस योजना के एक साल पूरा होने के साथ ही प्रदेश के किसानों के खाते में 11 हजार किसानों के खाते में पहुंच चुका है।

 
विज्ञापन
CM Yogi roared in Chitrakoot
चित्रकूट में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
कहा कि बुंदेलखंड के लोग पहले विकास की बात सोच नहीं पाते थे, अब उन्हें विकास पथ पर दौड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे दिया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed