{"_id":"591fddb04f1c1bd91af23351","slug":"cm-yogi-in-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के पहुंचते ही बांदा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों ने रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के पहुंचते ही बांदा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों ने रोया दुखड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 May 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ बांदा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। शनिवार को सुबह 10:50 बजे उन्होंने बांदा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाएं जानीं। इस दौरान मरीजों ने सीएम को बताया कि डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं। कई बार दवाईयां भी बाहर से लानी पड़ती हैं। इस पर सीएम ने अस्पताल के अधीक्षक को फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस (मवई) पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम कलेक्ट्रट जाएंगे और 12 से 1:45 बजे तक चित्रकूटधाम मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में मंडलीय अधिकारियों के साथ कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक के बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे। वहां 2:25 बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। 2:40 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन हेलीपैड आएंगे और फिर हेलीकाप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की शनिवार को कानपुर में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए केडीए सभागार तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही पहली बार शहर और केडीए आ रहे सीएम के केडीए से जुड़े संभावित सवालों के जवाब का होमवर्क अफसरों ने कर लिया है।
केडीए अफसरों विकास कार्यों, जारी आवासीय योजनाओं, लैंड बैंक की स्थिति, मल्टीलेवल पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पीएम आवास योजना आदि का डाटा अपडेट कर लिया है। शहर में कराए गए विकास कार्यों की लागत, आवासीय योजनाओं में भवनों-भूखंडों की संख्या, केडीए में शिकायतों के निस्तारण आदि जानकारियों की फाइलें भी अफसरों ने तैयार कर ली है।