आज बांदा और कानपुर में होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर विकास प्राधिकरण सभागार तैयार
सीएम योगी आदित्यनाथ की शनिवार को कानपुर में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए केडीए सभागार तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही पहली बार शहर और केडीए आ रहे सीएम के केडीए से जुड़े संभावित सवालों के जवाब का होमवर्क अफसरों ने कर लिया है। केडीए अफसरों विकास कार्यों, जारी आवासीय योजनाओं, लैंड बैंक की स्थिति, मल्टीलेवल पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पीएम आवास योजना आदि का डाटा अपडेट कर लिया है। शहर में कराए गए विकास कार्यों की लागत, आवासीय योजनाओं में भवनों-भूखंडों की संख्या, केडीए में शिकायतों के निस्तारण आदि जानकारियों की फाइलें भी अफसरों ने तैयार कर ली है।
भगवा रंग में रंगेगा केडीए सभागार
हैलीपैड तैयार, रूट चकाचक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ग्राउंड पर हैलीपैड भी बन गया है। अधिकारियों ने सीएसए से लेकर केडीए तक अतिक्रमण हटाकर रूट क्लीयर कर दिया है। मोतीझील से लेकर मेडिकल कॉलेज और चुन्नीगंज तक डिवाइडर की साज-सज्जा कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के बाहर लगने वाले ठेले-खोमचों को हटवा दिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह, केडीए वीसी जयश्री भोज ने इंतजामों को परखा। केडीए में करीब 150 लोगों के लिहाज से इंतजाम किए गए हैं।
सीएम आज कर सकते हैं ईश्वरीगंज गांव का दौरा
सीएम बिठूर के ईश्वरीगंज गांव का दौरा कर सकते हैं। इसकी संभावना बनते ही विकास भवन के अफसरों ने शुक्रवार को दिन भर गांव में डेरा डाले रखा। इस दौरान गांव में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बनवाए गए शौचालयों की रंगाई-पुताई की गई। रोड निर्माण के साथ ही पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अरुण भरोका ने गांव का दौरा किया था।
सीएम का ये रहा कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है। सीएम शनिवार को दोपहर 3:10 बजे सीएसए में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 3:15 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में केडीए जाने की बजाय 3:45 बजे तक सीएसए के कमेटी हॉल में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। सीएम दोपहर 3:45 बजे कार से प्रस्थान कर 3:45 बजे केडीए पहुंचेंगे। शाम चार से छह बजे तक कानपुर मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में कानपुर मंडल के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। शाम छह बजे कानपुर प्राधिकरण से प्रस्थान कर शाम 6:10 बजे हैलीपैड पर पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।