CM Yogi In Auraiya: औरैया पहुंचे सीएम योगी…किसानों से किया संवाद, आय दोगुनी करने के लिए दिए जरूरी टिप्स
Auraiya News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरैया समेत चार जिलों में मक्का की फसल का हवाई सर्वे किया। इसके बाद अजीतमल में जनता महाविद्यालय में होने वाली जनसभा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया और आय दोगुनी करने के लिए प्रेरित किया।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को विकसित कृषि अभियान के तहत औरैया समेत चार जिलों में मक्का की फसलों का हवाई सर्वे किया। इसमें कानपुर, औरैया, कन्नौज व हरदोई जनपद शामिल रहे। इसके बाद सीएम अजीतमल में जनता महाविद्यालय के परिसर में आयोजित जनसभा स्थल पहुंचे।
यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया और नई तकनीकों को अपनाने, खेती में वैज्ञानिकता का उपयोग करने, आय बढ़ाने आदि के लिए प्रेरित किया। बता दें कि कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीजों, सिंचाई प्रणालियों, जैविक खेती, मृदा परीक्षण आदि की जानकारी दी गई।
किसानों बोले- खेती को और अधिक फायदेमंद बनाने में मिलेगी मदद
सीएम की जनसभा में आसपास के कई गांवों के किसानों ने सहभागिता की। उन्होंने कि कार्यक्रम में व्यावहारिक ज्ञान मिला है, जो खेती में लागू करेंगे। इससे खेती को और अधिक फायदेमंद और टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।