गंगा सुरक्षा पर सीएम योगी का ‘बड़ा एक्शन’, समीक्षा बैठक के दौरान किया ये ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने बताया कि टेनरियों को लेकर पिछले काफी समय से बहुत योजनाएं बन चुकी हैं। धीरे धीरे इस सिस्टम पर काम हो रहा है कि इन्हें दूसरी जगह स्थापित करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि टेनरियों की शिफ्टिंग से गंगा में प्रदूषण की समस्या दूर हो जाएगी और टेनरियों की भी चमड़ा उत्पादन में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बार बार जांच पड़ताल से टेनरियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार गंगा और उसके किनारे बने घाटों को सुंदर बनाने की योजना पर काम कर रही है। गंगा किनारे रहने वाले जनप्रतिनिधियों और पार्टी के लोगों को इसके लिए काम करना होगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहर की सीवर व्यवस्था, नालों की स्थिति और जल निकासी की समस्या दूर कराने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया। सभी पार्टी विधायकों ने भी अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं संबंधी पत्र भी सौंपा।
वर्तमान स्थिति
-नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में भी टेनरियों को लेकर चल रही सुनवाई
-गंगा में 11 बड़े नाले सीधे गिरते हैं
-केंद्र सरकार गंगा किनारे टेनरियों के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को 13 हजार करोड़ जारी कर चुकी है
सीएम का निर्देश, सड़कों को करें जाम मुक्त