फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक 'बिठूर गंगा उत्सव' का आगाज, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Thu, 21 Dec 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath Inaugurated bithoor ganga mahotsav
बिठूर महोत्सव का उद्घाटन करते सीएम योगी आदित्यनाथ
कानपुर बिठूर गंगा उत्सव का आगाज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति, शौर्य और गंगा तटीय संस्कृति की थीम दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के श्रीगणेश कार्यक्रम में गंगा महोत्सव कराने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन 20 से 24 दिसंबर तक गंगा महोत्सव का आयोजन बिठूर के नानाराव पार्क में कर रहा है। महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौड़वाल और गायक हरिहरन आ रहे हैं। महोत्सव में कव्वाली, कवि सम्मेलन समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कृषि प्रदर्शनी, विंटेज कार रैली और फूड मेला भी लगेगा।

 
cm yogi adityanath Inaugurated bithoor ganga mahotsav
बिठूर महोत्सव
भगवा रंग में रंगा नानाराव पार्क
कानपुर बिठूर नानाराव पार्क को भगवा रंग में रंग दिया गया है। पंडाल, बांस-बल्ली और पेड़ पर भी भगवा रंग के कपड़े से सजा दिए गए हैं। मंच का परदा भी भगवा रंग का कर दिया गया है। पंडाल में डाली गई कुर्सियों का रंग भी भगवा है। पेड़ों पर डाली गई बिजली की झालर भी भगवा रंग दे रही है। रानी लक्ष्मीबाई और तात्याटोपे की मूर्तियों को पेंट कर दिया गया है।
 
cm yogi adityanath Inaugurated bithoor ganga mahotsav
बिठूर महोत्सव
पत्थर घाट तक लाया गया गंगाजल
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पत्थर घाट पर गंगा पूजन किया। पहले गंगा आरती का कार्यक्रम प्रस्तावित था। आरती शाम छह बजे होती है, इसलिए आरती की बजाय गंगा पूजन का कार्यक्रम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath Inaugurated bithoor ganga mahotsav
बिठूर महोत्सव
गंगा पूजन के मद्देनजर प्रशासन ने पत्थर घाट तक गंगा जल पहुंचा दिया है। सोमवार रात में गंगा बैराज का फाटक बंद कराकर बिठूर की तरफ पानी बढ़ाया गया। इससे गंगा जल पत्थर घाट तक पहुंच गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed