{"_id":"5b544a404f1c1b42748b6385","slug":"cm-yogi-adityanath-in-farrukhabad-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फर्रुखाबाद जिला अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जिला-प्रशासन में इस कदर मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फर्रुखाबाद जिला अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जिला-प्रशासन में इस कदर मची खलबली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल राम मनोहर लोहिया अधिकारियों के गले की फांस बन गया है। जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खामियां मिलने पर लोहिया के स्टाफ व सीएमओ को खरीखोटी भी सुनाई थी। दो दिन में एडीएम भी चार बार लोहिया अस्पताल आकर व्यवस्थाओं को परख चुके हैं।
रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। यही निरीक्षण डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों के लिए गले की फांस बना रहा। इसी वजह से चार दिन में जिलाधिकारी मोनिका रानी दो बार लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी थीं। सीएम के निरीक्षण से लोहिया अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों में भय साफ-साफ देखने को मिला। वहीं कुछ मरीजों ने दवाईयां समय पर न मिलने और डॉक्टरों के देरी से आने की बात कही। जिसपर सीएम योगी ने चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्था सखत करने के निर्देश दिए।
डीएम व सीएमओ पर हो चुकी है कार्रवाई
एक साल पहले लोहिया अस्पताल में 49 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। उस समय इसकी गाज तत्कालीन सीएमओ और जिलाधिकारी पर गिरी थी। दोनों का ही यहां से तबादला हो गया था।

UP Chief Minister Yogi Adityanath inspects Dr Ram Manohar Lohiya District Hospital in Farrukhabad. pic.twitter.com/D4mgzKuBHf
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2018
फर्रुखाबाद में सीएम योगी
फर्रुखाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रविवार को सुबह 9.30 बजे के करीब पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। पूरे दिन प्रशासन सीएम की अगवानी के व्यवस्था में लगा रहा। सीएम की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया था। यहां उन्होंने करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
Farrukhabad: UP Chief Minister Yogi Adityanath flags off 50 vehicles for 'Vikas Sandesh Yatra', for publicity of development work done by the government. pic.twitter.com/T2kXt59JdT
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2018