{"_id":"5f9bc93fb1c65b06bd26e1b1","slug":"cm-yogi-adityanath-in-chitrakoot-cm-will-take-part-in-the-program-of-maharishi-valmiki-ashram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी बोले- बुंदेली तोपें सिखाएंगी दुश्मनों को सबक, डिफेंस कॉरिडोर से होगा क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी बोले- बुंदेली तोपें सिखाएंगी दुश्मनों को सबक, डिफेंस कॉरिडोर से होगा क्षेत्र का विकास
Fri, 30 Oct 2020 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में हवन करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की वजह से सभी को अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य में भागीदारी का मौका नहीं मिला, लेकिन प्रदेश सरकार जल्द बुंदेलखंड के हर गांव से एक बुंदेली को अयोध्या ले जाकर कारसेवा का मौका देगी।
विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि सनातन धर्म पर सवाल करने वाले आज खामोश हैं। बुंदेलखंड का विकास तेजी के साथ कराया जा रहा है। बुंदेलखंड में घर-घर पाइप लाइन से पेयजल योजना के साथ एक्सप्रेस-वे व डिफेंस कॉरिडोर विकास का मील का पत्थर साबित होंगे।
बुंदेलखंड में बनने वाली तोपें दुश्मन देशों को सबक सिखाएंगी। धर्मनगरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर हेलीकाप्टर से हैलीपैड पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित मंदिर में अशावर माता की पूजा कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि महर्षि वाल्मीकि व गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर आदर्श समाज की स्थापना करने का कार्य किया है।
अपनी सरकार का बखान करते हुए कहा कि रामराज्य में बिना भेदभाव के काम होता था। जातिवाद, संप्रदायवाद की कोई जगह नहीं थी। उसी तरह भाजपा सरकार भी बिना भेदभाव, बिना जातिवाद के सबका साथ, सबका विकास के अनुरूप कार्य कर रही है।
कहा कि कोराना काल के चलते भले ही लोग इस वर्ष को अच्छा मानते हों, लेकिन पांच सौ साल बाद इसी वर्ष अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इस लिहाज से यह वर्ष सबसे अच्छा है। कहा कि जब अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन जाएगा तो गांव-गांव से लोगों को ले जाकर मंदिर का दर्शन कराया जाएगा।

हेलीकाप्टर में बैठ जगद्गुरु से की बात
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास ने उनका स्वागत किया। चित्रकूट से रवानगी के दौरान जब पूरे कार्यक्रम में जगद्गुरु से मुख्यमंत्री की मुलाकात नहीं हो पाई तो उन्होंने रामचंद्रदास से हालचाल जाना।
यहां तक रवानगी के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने के बाद भी फोन पर जगदगुरु से मोबाइल पर बातचीत कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। लगभग पांच मिनट तक मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु से मोबाइल पर बातचीत की।
पूरे प्रदेश के हालात के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कामों की जानकारी दी। जगद्गुरु ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके जिस पर सीएम ने कहा कि अभी समय नहीं है जल्द ही राजापुर आगमन होगा तो उनसे मुलाकात जरूर करेंगे।