{"_id":"5f9af5048ebc3e9b987d7cc1","slug":"cm-will-stop-for-two-hours-in-chitrakoot-force-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज चित्रकूट में दो घंटे रुकेंगे सीएम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज चित्रकूट में दो घंटे रुकेंगे सीएम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
Thu, 29 Oct 2020 10:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर चित्रकूट में फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ से धर्मनगरी पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक रहेंगे। सीएम महर्षि वाल्मीकि आश्रम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता मंदिर तक पहुंचने को बनी तीन सौ से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने और उतरने को लेकर है।
उधर, सीएम की सुरक्षा के लिए ब्लैक कैट कमांडो ने भी डेरा डाल दिया है। ब्लैक कैट कमांडो के अलावा एक हजार पुलिसकर्मियों के घेरे में भी सीएम रहेंगे। सीएम की सुरक्षा को कई जिलों का फोर्स भी पहुंच गया है और सभी की ड्यूटियां भी लगा दी गईं हैं।
वैसे तो सीएम का पूरा कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि आश्रम तक सिमटा रहेगा, लेकिन आश्रम को जाने वाली करीब तीन सौ सीढ़ियों को लेकर जिला प्रशासन परेशान है। सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाना फिर नीचे उतरने को लेकर प्रशासन संग पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और वन विभाग बेहद सतर्क है।
विज्ञापन
गुरुवार को डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने दो बार सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर व्यवस्थाओं को परखा है। शाम को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने आईजी के. सत्यनारायण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने भी कार्यक्रम की जानकारी लेकर तैयारियों को परखा है।

सीएम की सुरक्षा को एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी के सत्यनारायण और एसपी अंकित मित्तल के अलावा चार एएसपी, 10 सीओ समेत एक हजार कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। एलआईयू के अलावा डाग स्क्वाड की टीम ने हैलीपैड से लेकर आश्रम व सभास्थल का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र है आश्रम
प्राचीन वाल्मीकि आश्रम शहर से 20 किमी दूर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित लालापुर गांव के पास स्थित है। जहां सीता के रूप में माता अशावर देवी विराजमान हैं, जिनके दर्शन को श्रद्धालु आते है। संतों के मुताबिक, इसी आश्रम में महर्षि वाल्मीकि रहते थे। माता सीता व लव-कुश भी यही पर रहे थे। कुछ ही दूर पर तमसा नदी भी बहती है।
वाल्मीकि आश्रम पहाड़ के ऊंचाई पर बना है, जहां चढ़ने को 365 सीढ़ी बनी हुई हैं। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास का कहना कि मूर्ति माता सीता की रूप में हैं। आशा के अनुसार भक्तों के कार्य पूरे होते हैं, जिससे माता को अशावर देवी कहा जाने लगा। पहाड़ की चोटी में एक प्राचीन मंदिर है, जहां पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति रखी हुई है। यहां भजन कीर्तन का आयोजन होता रहता है। नवरात्र के समय यहां पर नौ दिनों तक मेला लगता है।
पौने दो करोड़ से हो रहे विकास कार्य
महर्षि वाल्मीकि आश्रम के विकास को एक करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आश्रम में सीढ़ियों के ऊपर टिनशेड़, रेलिंग, चबूतरा, सहित सोलर लाइट की व्यवस्था व पहाड़ के ऊपर तक पानी की व्यवस्था की जा रही है।

आश्रम से तुलसीदास की स्थली का सीधा जुड़ाव
वाल्मीकि आश्रम से 30 किमी दूर गोस्वामी संत तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर है। वाल्मीकि आश्रम के पास से ही राजापुर के लिए सड़क है। आश्रम के पास स्थित भौंरी गांव के पास से राजापुर को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं के रुकने की भी व्यवस्था की जाएगी। सीएम शुक्रवार को वाल्मीकि आश्रम में होने वाले कार्यक्रम के दौरान घोषणा भी कर सकते हैं।
रामघाट, डाकबंगला व आश्रम का रंगरोगन शुरू
सीएम के शुक्रवार को धर्मनगरी मेें आगमन पर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के डाकबंगला का रंगरोगन चल रहा है। प्रवास के दौरान सीएम यहीं पर ठहरेंगे। रामघाट के पास बन रही सड़क के कार्य में तेजी आई है। वाल्मीकि आश्रम व कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारी सरकारी योजनाओं के आंकडे़ दुरुस्त करने में लगे हैं। एडीएम जीपी सिंह व एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं।
हेलीकाप्टर से पौने एक बजे सीएम पहुंचेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 1 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और वाल्मीकि आश्रम के पास स्थित बगरेही लालापुर गांव में बने हैलीपैड में 1 बजकर 45 मिनट में उतरेंगे। महर्षि वाल्मीकि आश्रम 1 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे, जहां वाल्मीकि की प्रतिमा का पूजन, गो पूजन व आरती व अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ करेंगे।

2 बजकर 5 मिनट तक अशावर माता की पूजन व आरती करेंगे, फिर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दर्शन व पूजन करेंगे। इसके बाद दो बजकर 30 मिनट से आश्रम के पास स्थित पंडाल मेें श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 10 मिनत तक संतों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। तीन बजकर 40 मिनट पर यहां से प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी एसडीएम सदर रामप्रकाश व अपर एसपी पीसी पाण्डेय ने दी।
छठवीं बार धर्मनगरी आएंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ छठवीं बार धर्मनगरी आ रहे हैं, लेकिन ऐसा तीसरी बार है कि वह रात्रि विश्राम नहीं करेंगे और कामदगिरी की परिक्रमा करने भी नहीं जा पाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की जयंती कार्यक्रम के बाद उनका वाराणसी जाने का कार्यक्रम है। पहली बार होगा, जब सीएम के एक ही स्थान पर सभी कार्यक्रम होंगे। वैसे प्रशासन ने डाक बंगले से लेकर रामघाट तक की व्यवस्था चाक चौबंद करा रखी है।
दो किस्तों में 365 सीढ़ियां चढ़ेंगे सीएम
सीएम दो किस्तों में 365 सीढ़ी चढ़कर पर्वत के शिखर पर पहुंचेंगे। मंदिर के ऊपरी हिस्से में महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कुछ सीढ़ियां तुड़वाकर रास्ता बनवाया गया है। लालापुर आश्रम के महंत भरतदास ने बताया कि सीएम अशावर माता मंदिर में दर्शन पूजन को लगभग 100 सीढ़ी चढेे़ंगे। इसके बाद अगले कार्यक्रम के लिए शेष सीढ़ी चढ़कर जाएंगे।
सभास्थल से 100 मीटर आगे हैलीपैड
सीएम का हेलीकाप्टर शुक्रवार को लालपुर आश्रम व सभास्थल से महज 100 मीटर दूर बनाया गया है। बगरेही ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल परिसर में प्रशासन ने तीन बार सर्वे करने के बाद हैलीपैड बनवा दिया है। हैलीपैड से मंदिर गेट तक सीएम कार से जाएंगे फिर गेट पर पूजन कर पैदल ही मंदिर के रास्ते मेें प्रस्थान करेंगे।
कार्यकर्ताओं संग भी सीएम योगी चर्चा करेंगे
सीएम के वाल्मीकि आश्रम के कार्यक्रम के दौरान ही आधेे घंटे का जो समय रिजर्व रखा गया, उसमें वह कार्यकर्ताओं संग चर्चा करेंगे। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, भौंरी प्रधान प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, धान गांव के प्रधान गिरिश शुक्ला आदि संग चर्चा करेंगे।