UP: औरैया समेत चार जिलों में होगा सीएम का हवाई सर्वेक्षण, किसानों से संवाद भी करेंगे…अफसरों ने परखीं व्यवस्था
Auraiya News: औरैया समेत चार जिलों में सीएम का हवाई सर्वेक्षण होगा। इसमें मुख्यमंत्री मक्का फसलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही, अजीतमल में सभा कर किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स भी देंगे।
विस्तार
विकसित कृषि अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर मंडल के चार जिलों में मक्का फसलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इनमें औरैया, कानपुर, कन्नौज व हरदोई शामिल है। इसके बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ अजीतमल के जनता महाविद्यालय में परिसर में सभा के जरिए किसानों से संवाद भी करेंगे।
उनके दौरे को लेकर शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम-एसपी के संग अजीतमल के प्रस्तावित सभास्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुताबिक सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है।
किसानों से संवाद भी करेंगे
जनता इंटर कॉलेज के मुलायम सिंह स्टेडियम में हेलीपैड बनाया जा रहा है। यहां पर सीएम का उड़नखटोला उतरेगा, जहां से सीएम कार के जरिए जनता महाविद्यालय में बनाए गए सभा स्थल पर पहुंचेंगे और किसानों से संवाद करेंगे।