फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM said to DM and Police Commissioner - Officers should camp in dengue affected areas, negligence cannot be tolerated

सीएम ने डीएम और पुलिस कमिश्नर से कहा- डेंगू प्रभावित इलाकों में कैंप करें अफसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

Fri, 10 Sep 2021 01:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों से प्रभावित इलाकों समेत सभी जगहों पर फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराएं। इसके लिए डीएम और सीएमओ खुद अपने स्तर से निगरानी करें। मेडिकल टीमों को इलाकों में भेजें। संदिग्धों की ट्रेसिंग कर जांच करवाएं।

विज्ञापन
CM said to DM and Police Commissioner - Officers should camp in dengue affected areas, negligence cannot be tolerated
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिलाधिकारी, कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हर हाल में बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि जहां पर डेंगू व अन्य बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां अफसर कैंप करें।
विज्ञापन


मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराया जाए। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों से प्रभावित इलाकों समेत सभी जगहों पर फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराएं। इसके लिए डीएम और सीएमओ खुद अपने स्तर से निगरानी करें। मेडिकल टीमों को इलाकों में भेजें। संदिग्धों की ट्रेसिंग कर जांच करवाएं। अफसरों से कहा कि इस बात पर भी नजर रखें कि कोई भी निजी अस्पताल, पैथोलॉजी, मेडिकल स्टोर संचालक ओवर चार्जिंग न करें। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा की स्थापना नहीं
सीएम ने कहा है कि सार्वजनिक स्थल पर गणेश प्रतिमा को स्थापित न किया जाए। इसके लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं पुलिस अफसरों से सीएम ने कहा कि लंबित विवेचनाओं के लिए समय तय करें। उन्हें पूरा कराएं, क्योंकि हर जिले में बड़े पैमाने पर विवेचनाएं लंबित हैं। इसी तरह आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपराध पर अंकुश लगाएं
सीएम ने मिशन शक्ति 3.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला अपराध की शिकायत पर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। तत्काल कार्रवाई करें। मिशन के तहत जो लक्ष्य तय किये गए हैं उनको लगातार आगे बढ़ाएं। छात्राओं, युवतियों से संवाद कर उनको जागरू करें। वहीं थाना दिवस व तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतें को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed