फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Kamal Nath said I will not sit still until killers get punished of murder of twin brothers

श्रेयांस प्रियांश हत्याकांडः हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी मैं चैन से नहीं बैठूंगा- कमलनाथ

Thu, 28 Feb 2019 11:00 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM Kamal Nath said I will not sit still until killers get punished of murder of twin brothers
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मासूमों के हत्यारों को सजा दिलाने पर ही मिलेगा सुकून
चित्रकूट में जुड़वा बच्चों के अपहरण मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मासूम श्रेयांस व प्रियांश के हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी से फोन के जरिए पीड़ित परिजनों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मासूम बच्चों के परिवार को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरा करेंगे। इसमें विपक्षी जबरन राजनीति करने का प्रयास न करें। विपक्षी जांच को प्रभावति भी न करें ताकि सही आरोपी को सजा मिले वह चाहे जिस दल या संगठन का हो। उनका मकसद मासूम बच्चों की हत्या करने वालों को सजा दिलाना है और वह पीड़ित परिवार की हर तरह की मदद करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि निर्मम हत्याकांड के अपराधियों को जिसने भी संरक्षण दिया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने मासूम के पिता बृजेश रावत से फोन पर बातचीत कर आश्वत किया है कि उनके परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती। लेकिन फास्ट ट्रैक न्यायालय के जरिए इस पूरे मामले की सुनवाई कर अपराधियों को अत्यंत कड़ी सजा मिले। इसका पूरा प्रयास सरकार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed