फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clinical psychology will be taught in CSJMU from this session

Kanpur News: सीएसजेएमयू में इसी सत्र से होगी क्लिनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई

Fri, 13 Jun 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Clinical psychology will be taught in CSJMU from this session
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में क्लिनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई होगी। ऐसा करने वाला वह प्रदेश का पहला विवि होगा। इसके लिए रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (आरसीआई) ने अनुमति दे दी है। स्नातक में चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) क्लिनिकल साइकोलॉजी और परास्नातक में दो वर्षीय एमए-एमएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई होगी। दाखिला प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। जल्द ही विवि की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विवि के स्कूल ऑफ आर्ट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के तहत यह पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। स्कूल के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोर्स करने के बाद छात्र क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट बनेंगे। इस कोर्स की काफी मांग है। कोर्स की समन्वयक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्नातक के लिए विज्ञान वर्ग से 12वीं पास होने के साथ न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। आवेदन विवि के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन होगा। परास्नातक के लिए चार वर्षीय बीए-बीएससी साइकोलॉजी में 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। वहीं, तीन वर्षीय स्नातक करने वाले छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स या मास्टर्स के प्रथम वर्ष में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि क्लिनिकल साइकोलॉजी में दाखिले के लिए विवि की वेबसाइट पर छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी और मेरिट के आधार पर साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में पहली बार क्लिनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई होगी। आरसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक यह पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सत्र 2025-26 से ही विवि में इसके प्रवेश शुरु हो जाएंगे। -प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, सीएसजेएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed