फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cleaning and drainage systems in industrial areas are failing.

Kanpur News: औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी व्यवस्था धड़ाम

Wed, 15 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cleaning and drainage systems in industrial areas are failing.
कानपुर। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। सफाई एजेंसी होने के बावजूद नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। मंगलवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद ने निरीक्षण किया तो उद्यमियों ने समस्याएं बताईं। सीईओ ने तीन माह में सफाई और पानी निकासी दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद मंगलवार को पनकी, रूमा और रमईपुर औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया। पनकी के उद्यमियों ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी की लापरवाही बताई। रूमा में उद्यमी बद्री प्रसाद ने कूड़ा गाड़ी के अनियमित आने की बात कही। बताया कि जल निकासी सही न होने से पानी भर जाता है। सीईओ ने अधिकारियों को तत्काल सुधार और नियमित कूड़ा उठान के निर्देश दिए। अधूरी सड़कों के टेंडर जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू न होने की बात कही जिस पर सीईओ ने जलनिगम को जिम्मेदारी सौंपने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बंका ने औद्योगिक नालियों को आरसीसी में बदलने की मांग रखी जिस पर 92 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। उन्होंने साइड पटरियों को ठीक करने के लिए भी कहा। सीईओ ने पनकी साइट-2 में पार्क और सुविधाओं का निरीक्षण कर नई लाइटें व बच्चों के झूले लगवाने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने वरिष्ठ प्रबंधक निर्माण खंड सलिल यादव को कानपुर वापस बुलाने की मांग की जिस पर सीईओ ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कानपुर चैप्टर अध्यक्ष आरके अग्रवाल, महामंत्री हर्षल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

औद्योगिक क्षेत्रों पर मेंटेनेंस शुल्क कम करने की मांग
कानपुर चैप्टर के पदाधिकारियों ने साझा सुविधा केंद्र के लिए भूखंड मांगा। उन्होंने शहरी सीमा से बाहर के औद्योगिक क्षेत्रों पर मेंटेनेंस शुल्क कम करने को कहा। समायोजन शुल्क की समस्या का समाधान करने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी। सीईओ ने जल्द से जल्द इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed