फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cleaners reached council schools, cleanliness drive will continue till August 24

Kanpur News: डुडियामऊ में जलापूर्ति में मनमानी पर टंकी ऑपरेटर को हटाने के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaners reached council schools, cleanliness drive will continue till August 24
कानपुर देहात। मलासा ब्लॉक के डुडियामऊ में शुक्रवार को सीडीओ की चौपाल में जलापूर्ति में मनमानी का मुद्दा उठा। इसे गंभीरता से लेकर सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने और टंकी ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डुडियामऊ में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। सीडीओ ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने टंकी के ऑपरेटर की शिकायत की। कहा कि सुबह व शाम को तय समय पर जलापूर्ति की जानी चाहिए, मगर टंकी ऑपरेटर कभी सुबह नौ बजे तो कभी सुबह 11 बजे जलापूर्ति करता है। इससे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। कई बार आपत्ति दर्ज कराई लेकिन वह मानमानी से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने एक्सईएन जल निगम टीआर कटारिया को निर्देश दिए कि समय से जलापूर्ति की जाए। कार्यदायी संस्था इंडियन ह्यूम पाइप लिमिटेड को नोटिस जारी कर टंकी ऑपरेटर को हटाए। लोगों से सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान आदि की समस्याएं बताई। सीडीओ ने आयी शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पंचायत भवन नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed