{"_id":"63186bbc3297aa399222bfec","slug":"cleaner-died-and-driver-injured-in-auraiya-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: अन्ना मवेशी को बचाने में भिड़े ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: अन्ना मवेशी को बचाने में भिड़े ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल
Wed, 07 Sep 2022 03:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:31 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की भिड़ंत में क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी के पास सड़क पर आए अन्ना मवेशियों को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिसमें क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद निवासी चालक संजीव कुमार पुत्र रामनरेश, क्लीनर प्रेम शंकर (32) पुत्र राम सिंह निवासी नगला राजे थाना जसराना के साथ बुधवार को झांसी से मौरंग लेकर सहारनपुर जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी पुल के पास सड़क पर आए मवेशियों को बचाने में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टायर फटने की वजह किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन
नजिसमें क्लीनर की ट्रक के चेचिस में फंसने से मौके पर मौत हो गई व चालक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अयाना थाना पुलिस व हाइवे कर्मचारियों ने घायल को १०० शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया व ट्रक की चेचिस को काटकर शव को बाहर निकाला। हाइवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर रास्ता साफ करवाया। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन