फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   clat llm entrance exam 2019 final answer key declared

क्लैट 2019: एलएलएम की 'फाइनल आंसर की' जारी, आरक्षण की जानकारी अपडेट करने के लिए कल तक का मौका

Mon, 10 Jun 2019 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
clat llm entrance exam 2019 final answer key declared
क्लैट 2019 प्रवेश परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Youtube
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एलएलएम की फाइनल आंसर की रविवार को जारी कर दी गई। प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई थी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद दो जून तक छात्रों से आपत्तियां मांगी थी।
विज्ञापन


क्लैट स्नातक की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। इसके अलावा अब आरक्षित श्रेणियों के लिए ऑनलाइन विंडो को भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अगर आरक्षण के लिए अभी तक अपने दस्तावेज या जरूरी सूचनाएं नहीं भर पाए हैं तो वे अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


अपनी आरक्षण श्रेणी को अपडेट करने के लिए अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें और Update Reservation Categories बटन पर क्लिक करें। इसके लिए 11 जून तक छात्रों को मौका दिया गया है। क्लैट 2019 का परिणाम सोमवार को जारी करने की तैयारी थी। अब बताया जाता है कि दो दिन और इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed