फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CLAT 2019 for admission to 21 National Law Universities in India

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का प्रश्नपत्र रहा बेहद आसान, छात्र बोले...मेरिट जाएगी हाई

Mon, 27 May 2019 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
CLAT 2019 for admission to 21 National Law Universities in India
रिजल्ट देखती छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
देशभर के नेशनल लॉ कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2019 रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में भी हुआ। 1200 रजिस्ट्रेशन के मुकाबले 97 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। इसके चलते मेरिट पिछले बार की अपेक्षा हाई जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


क्लैट के विशेषज्ञ और कॅरियर लांचर कोचिंग के निदेशक नीरज प्रसाद ने बताया कि लंबे अर्से बाद क्लैट में लीगल नॉलेज से एक भी सवाल नहीं पूछे गए। जबकि हर साल करीब 15 सवाल पूछे जाते थे। इसी तरह इस बार इंग्लिश वोकेबलरी के भी प्रश्न नहीं पूछे गए। पिछली बार आठ सवाल आए थे।
विज्ञापन


इस बार सबसे ज्यादा प्रश्न लीगल रीजनिंग और जनरल नॉलेज से आए। दोनों से 50-50 प्रश्न पूछे गए। छात्रा आराध्या दीक्षित ने बताया कि पेपर काफी सरल रहा लेकिन लीगल रीजनिंग में सावधानी बरतनी पड़ी। सुहानी अग्रवाल ने बताया कि इंग्लिश के प्रश्न उम्मीद से काफी सरल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


120 अंक पाने वाले को मिल जाएगा नेशनल कॉलेज
नीरज प्रसाद ने बताया कि प्रश्नपत्र के अनुसार इस बार मेरिट 120-122 अंक तक जाने की उम्मीद है। इतने अंक पाने वाले छात्रों को कोई भी नेशनल लॉ कॉलेज मिल जाएगा। 150 से अधिक अंक पाने वालों को देश के टॉप-3 नेशनल कॉलेज में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed