{"_id":"5d4d14308ebc3e6cef2b2c32","slug":"class-8th-boy-eat-poison-because-of-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षक समेत दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षक समेत दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार
Fri, 09 Aug 2019 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के जसवंतनगर में शिक्षक से परेशान होकर निलोई गांव के कक्षा आठवीं के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में शिक्षक समेत दो लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप है। पिता ने शिक्षक समेत दोनों लोगों के खिलाफ जसवंतनगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
निलोई गांव के मुकेश बाबू शाक्य का 13 वर्षीय पुत्र मयंक उर्फ हनी जसंवतनगर कस्बे के ब्राइटेंड पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर स्कूल से लौटने के बाद उसने घर में खाना मांगा। खाने की थाली कमरे में ले गया और खाने में जहर मिलाकर खा लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन मयंक को मिनी पीजीआई सैफई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर भर्ती किया। शुक्रवार की सुबह छात्र ने दम तोड़ दिया। मयंक के चाचा जयप्रकाश ने बताया कि जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमेें एक शिक्षक और स्कूल के एक जिम्मेदार का नाम लिखा है।
उसमें दोनों से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया। रात में ही पिता ने दोनों के खिलाफ जसवंतनगर कोतवाली में तहरीर दे दी। सुबह छात्र की मौत की खबर पर उपनिरीक्षक अजय कुमार ने मिनी पीजीआई जाकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षक समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। सुसाइट नोट भी मिला है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र धनगर का कहना था कि हमारे स्कूल में बच्चों को मारा पीटा नहीं जाता है। छात्र के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।