फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Accident Dial 112 vehicle crashes on highway damaged after colliding with a nilgai police personnel safe

उरई हादसा: हाईवे पर डायल 112 की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय की टक्कर से क्षतिग्रस्त, सुरक्षित बचे पुलिसकर्मी

Fri, 21 Aug 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 21 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

Orai News: जालौन-उरई स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह अकोड़ी दुबे के पास एक बड़ा हादसा टल गया। परेड में शामिल होने जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Orai Accident Dial 112 vehicle crashes on highway damaged after colliding with a nilgai police personnel safe
क्षतिग्रस्त डायल 112 का वाहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन-उरई स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह अकोड़ी दुबे के पास हादसा टल गया। परेड के लिए जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार चालक समेत सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि डायल 112 की टीम शुक्रवार सुबह परेड में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया
अकोड़ी दुबे के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन नीलगाय से जा टकराया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। हाईवे पर अचानक नीलगाय के आने से एक बार फिर वन्यजीवों के कारण होने वाले सड़क हादसों का खतरा सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed