{"_id":"6a480df59520fe38cc0bbcac","slug":"class-8-student-molested-and-subjected-to-attempted-forced-religious-conversion-two-arrested-including-a-bus-driver-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1576855-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ व जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, बस चालक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ व जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, बस चालक सहित दो गिरफ्तार
Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र निवासी कक्षा आठ की छात्रा के साथ उसके ही स्कूल के बस चालक व उनके करीबियों ने छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिक दर्ज कर बस चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मूसानगर के एक वार्ड निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वह प्रतिदिन बस से स्कूल आती जाती है। बस चालक मुख्तार कुरैशी ने बेटी को बहला-फुसला कर उसकी दोस्ती गौसगंज मूसानगर निवासी अपने करीबी राज राईन से करवा दी। आरोप लगाया कि दोनों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
20 अप्रैल को आरोपियों ने बेटी को परिजन के खाना में नशीले पदार्थ की पुड़िया दी। आरोपियों के कहने पर बेटी ने अपनी मां के खान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। वह घर पर मौजूद नहीं था। पत्नी के बेहोश होने पर आरोपी बेटी को घर के पास बने खंडहर में ले गए। वहां तीन लोग और मौजूद थे। आरोपियों ने बेटी के साथ संबंध बनाने के प्रयास किए। राज राईन ने फोटो वायरल कर बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। इसके बाद भी आरोपी उसको फोन कर धमकाते रहे। बेटी के गुमसुम रहने पर उसने पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती बताई। सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राज राईन व बस चालक मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार आरोपी मोनिस की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।