{"_id":"68812f8834e28fdf66047896","slug":"clashes-between-two-parties-over-land-dispute-nine-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-128463-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, नौ घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। गांव जनकपुर में मंगलवार शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया है।
गांव के विजय नारायण व यशपाल के बीच लंबे समय से गांव की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के विजयनारायण, उनके भाई नितिन, पत्नी सुषमा, परिवार की नीरू व दूसरे पक्ष के यशपाल, उनका बेटा ऋषिपाल, बेटा कन्हई, पत्नी इच्छा कुमारी और ऋषि की पत्नी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।