फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   clashe between two group on dj playing in kanpur

धार्मिक यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर दो पक्षों में तनातनी

Wed, 12 Oct 2016 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
clashe between two group on dj playing in kanpur
पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों से बात करने पहुंचे एसडीएम जयनाथ यादव और सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शहजादपुर के कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर में एक धार्मिक यात्रा के दौरान कुछ युवकों के डीजे बजाए जाने पर दो समुदायों के बीच में तनातनी हो गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिसवालों ने दोनों समुदायों के लोगों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम बनार अलीपुर में एक समुदाय के लोग मन्नत पूरी होने पर गांव में झंडा यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान ताजिया कमेटी के युवकों ने डीजे बजा दिया, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि डीजे ताजिए निकाले जाने के दौरान बजाए जा सकते हैं, लेकिन यह झंडा यात्रा है इसलिए इसमें डीजे नहीं बजाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डीजे गांव की गलियों में नहीं बल्कि गांव की सीमा के बाहर ही बजाया जाए।  
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों लोग जमा हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाल हरमोद अली कुंडीर, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मामला पंचायत में पहुंचा तो एसडीएम जयनाथ और सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, दोनों पक्षों में सुलह को लेकर बात चल रही है।       


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed