फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clash between two groups of delivery boys, then belts and helmets went fiercely, challaned for breach of peace

Kanpur: डिलीवरी ब्वॉय के दो गुटों में कहासुनी, फिर जमकर चले बेल्ट और हेलमेट, चार लोगों का शांतिभंग में चालान

Fri, 04 Aug 2023 08:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

Kanpur Crime: दोनों पक्षों में गली गलौज के बाद कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बीच सड़क दोनों पक्षों में हेलमेट, बेल्ट, डंडे चलने लगे। विराटनगर चौकी प्रभारी नंदू सिंह ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Clash between two groups of delivery boys, then belts and helmets went fiercely, challaned for breach of peace
दो गुटों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में मामूली कहासुनी के बाद ऑन लाइन मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहे डिलीवरी ब्वाॅय के दो गुटों में जमकर बेल्ट और हेलमेट चलने गए। बीच सड़क मारपीट होता देख इलाकाई लोगों एकत्रित हो गए। इसबीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

विराट नगर चौकी प्रभारी नंदू सिंह ने बताया कि किदवईनगर वाई ब्लाक में ब्लिंकिट आनलाइन कंपनी का स्टोर बना हुआ है। जिसमें डिलीवरी ब्वाय सौरभ और राहुल सैनी काफी समय से काम कर रहे हैं। जबकि विकास और पीयूष कुछ दिन पहले ही भी यहां काम पर आए थे। शुक्रवार को विकास व पीयूष स्टोर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां किसी बात को लेकर विकास का सौरभ और राहुल से कहासुनी हो गई। इस पर विकास व पीयूष ने बिना मैनेजर के अनुमति के ही दोनों को काम करने से मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में गली गलौज के बाद कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बीच सड़क दोनों पक्षों में हेलमेट, बेल्ट, डंडे चलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, बीच सड़क पर मारपीट होता देख सड़क पर जाम लग गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नौबस्ता थाने का फोर्स पहुंच गया। विराटनगर चौकी प्रभारी नंदू सिंह ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed