{"_id":"6b0b33a146977d36a00a16d4","slug":"claim-of-eliminating-chromium-toxicity-solution-stalled-in-the-approval-process-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152906-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रोमियम का जहर खत्म करने का दावा, अनुमति में अटका समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रोमियम का जहर खत्म करने का दावा, अनुमति में अटका समाधान
विज्ञापन
कानपुर देहात। खानचंदपुर और रनियां के भूजल में घुला क्रोमियम का जहर लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर, इस प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाली वैज्ञानिक टीम जिम्मेदार अधिकारियों की अनुमति के इंतजार में भटक रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रोफेसर डॉ. पंकज की टीम वर्ष 2024 में ही क्रोमियम युक्त पानी को शुद्ध करने का सफल प्रयोग कर चुकी है। उनकी टीम ने अधिकारियों के सामने इसका दावा भी किया था। इसके बावजूद अभी तक उनको प्रदूषित क्षेत्र में काम करने की अनुमति नहीं मिल सकी है।
रामानुजन फैकल्टी दिल्ली आईटीआई के प्रोफेसर डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने ग्रामीणों से जमीन लेकर किए गए पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई- माइक्रोबायोम विधि से पानी शुद्ध किया था। पानी की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जांच भी की थी। जांच में पानी में क्रोमियम नहीं मिला था। इसके बावजूद प्रदूषण के मूल स्रोत डंपिंग स्थल पर काम करने की अनुमति अब तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि टीम का उद्देश्य केवल दूषित पानी को साफ करना नहीं, बल्कि उस मूल उद्गम स्थल को ही शुद्ध करना है, जहां से क्रोमियम भूजल में पहुंच रहा है।
डंपिंग स्थल को प्रदूषण मुक्त करने से आसपास के भूजल में क्रोमियम का प्रभाव कम किया जा सकता है। इसके लिए टीम को प्रदूषित क्षेत्र में प्रवेश कर काम करने की अनुमति चाहिए। इस अनुमति के लिए वह 25 बार क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी और उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद हर बार मामला आगे बढ़ने के बजाय अनुमति की प्रक्रिया में ही उलझा रह जाता है। सबसे अहम बात यह है कि टीम इस काम के लिए कोई रुपये भी नहीं मांग रही है। इसके बावजूद अनुमति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
प्रोफेसर ने बताया कि अब टीम कुछ दिनों बाद खानचंदपुर का दोबारा निरीक्षण करेगी। इसके बाद एक बार फिर अधिकारियों से डंपिंग स्थल पर प्रवेश और काम करने की अनुमति मांगी जाएगी। उनका कहना है कि टीम बिना किसी आर्थिक मांग के लोगों को क्रोमियम के जहर से बचाने के लिए तैयार है, लेकिन जिम्मेदारों की बेरुखी से टीम के सदस्य भी निराश होने लगे हैं। वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी मनोज चौरसिया से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
-- -- -
कठोर रूप में पानी में मौजूद है क्रोमियम
- प्रोफेसर डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि देश में क्रोमियम की आधुनिक जांचों की सुविधा न होने पर रामानुजन फैकल्टी व जर्मनी के जेना स्थित फेंडरिच सिचलर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ प्रोफेसर थास्टन, डॉ. मार्कस व सहयोगी कैलोरील के साथ 60 हरे पेड़ों के तने, 25 स्थान की मिट्टी व 70 स्थान से पानी के नमूने लिए थे। जर्मनी के विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट में पता चला था कि रनियां में भूजल में मौजूद क्रोमियम कठोर रूप में मौजूद है। इसके साथ ही जर्मनी के विशेषज्ञों ने यह भी बताया था कि किसी भी स्थान के भूजल में क्रोमियम की मात्रा की जानकारी करनी है तो वहां बोरिंग करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि उस स्थान पर लगे हरे नीम के पेड़ के तने व पत्तियों की मदद से आसानी से भूजल में क्रोमियम की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
-- -
ऐसे किया था भूजल शुद्ध
- प्रोफेसर डॉ. पंकज ने बताया कि जर्मनी के विशेषज्ञों से क्रोमियम की अवस्था व स्थिति के बारे में जानकारी मिलने पर उनकी टीम ने डंपिंग एरिया के पास में किसान की सवा बीघा जमीन लेकर भूजल शुद्ध करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाकर काम किया था। इसमें उन्होंने क्रोमियम को नष्ट करने के लिए विटवर फैमिली का बैक्टीरिया व बायाेचार विधि अपनाई थी। टीम ने 60-60 फीट के बोर करने के बोरिंग से निकले पानी को खेत में डाला गया। खेत में लगाई गई विटवर साइनोडान, टाईका नामक जैविक घास ने क्रोमियम युक्त पानी से क्रोमियम को सोख लिया और उसे भूगर्भ में जाने से रोक लिया। इससे न सिर्फ पानी साफ हुआ बल्कि सवा बीघा खेत उपजाऊ बन गया।
-- --