फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City players won 17 medals in Pre State Shooting Championship

Kanpur News: प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Thu, 31 Jul 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
City players won 17 medals in Pre State Shooting Championship
शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शहर के खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 25 से 27 जुलाई तक हुई 28वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर की द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते। यह जानकारी अकादमी के कोच व सचिव अमर निगम ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत 10 मीटर पिस्टल पैरा सीनियर पुरुष वर्ग में आर्यन यादव ने स्वर्ण व एयर राइफल स्पर्धा सीनियर पुरुष वर्ग में सूरज कुशवाहा ने रजत पदक जीता। 10 मीटर पिस्टल सीनियर महिला टीम वर्ग में नंदिनी निगम, श्रेया दीक्षित व लावन्या अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


युवा पुरुष टीम वर्ग में रोहन कुमार, उत्कर्ष वर्धन सिंह व ऋत्विक कटियार को स्वर्ण पदक जीता। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल युवा पुरुष टीम वर्ग में रोहन कुमार, दर्श चौहान, उत्सर्क वर्धन सिंह ने रजत पदक जीता। 10 मीटर सीनियर पिस्टल पुरुष टीम वर्ग में शुभम दीक्षित, अंजनेश प्रताप सिंह व शिवम शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


.22 की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष टीम वर्ग स्पर्धा में अमर निगम, शुभम दीक्षित व अविरल निगम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच ने बताया कि प्री स्टेट में बेहतर प्रदर्शन कर नवीन, अराध्य वर्मा, अविरल वर्मा, मेधावी सिंह, युवराज, आद्या गौड़, ओजस निगम, विनायक पाठक व शिवम शर्मा ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए अपना नाम पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed