फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City players win 45 medals at the National Kobudo Martial Arts Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 45 पदक

Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
City players win 45 medals at the National Kobudo Martial Arts Championship
कानपुर। लखनऊ के गोमतीनगर में 31 जनवरी से एक फरवरी तक हुई तृतीय राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


समापन समारोह में कुबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव आनंद किशोर पांडेय, मुख्य अतिथि इंजीनियर योगेश कुमार, विशाल सिंह और संतोष मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर सुनील श्रीवास्तव और महासचिव शोभित पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में राहुल कटियार, सोनू और अरविंद गौतम ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में आगमन श्रीवास्तव ने काता में रजत और कुमिते में कांस्य, ओमांस यादव ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, मनन मिश्रा ने काता में रजत और कुमिते में कांस्य, एकांश कश्यप ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, विवान शर्मा ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, अर्पिता मिश्रा ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, निखिल मिश्रा ने काता और कुमिते दोनों में रजत पदक जीते। विराट श्रीवास्तव ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत, अथर्व अवस्थी ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, शौर्य वर्मा ने काता में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य, अर्णव पांडेय ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, टिशा श्रीवास्तव ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, आयुष चौधरी ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण, सिद्धांत श्रीवास्तव ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रांश यादव ने काता और कुमिते दोनों में रजत, अभिराज दीक्षित ने काता और कुमिते दोनों में रजत, अविका पाल ने काता में रजत और कुमिते में स्वर्ण, हर्षिता सिंह ने काता में रजत और कुमिते में स्वर्ण, समृद्ध गौतम ने कुमिते में रजत, अद्विक श्रीवास्तव ने कुमिते में कांस्य, अभियान श्रीवास्तव ने कुमिते में रजत, यश रंजन ने काता और कुमिते दोनों में रजत, रितेश कुशवाहा ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत, कनिष्का ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed