{"_id":"5dfdf73e8ebc3e881a475627","slug":"citizenship-amendment-act-people-surrounded-the-babu-purwa-kotwali-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने सिपाही को मारी गोली, चौकी फूंकी, पथराव, आगजनी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने सिपाही को मारी गोली, चौकी फूंकी, पथराव, आगजनी,
Sat, 21 Dec 2019 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
यतीमखाना में फिर भड़का बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में भड़की हिंसा में एक सिपाही को गोली लगी है। उपद्रवियों के बीच फंसे सिपाहियों को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर ले आई। घायल पुलिस वालों को हैलट लाया जा रहा है। कानपुर में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने बाबू पुरवा कोतवाली घेर ली। विधायक इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का पुलिस पर दबाव बनाया। शहर काजी और मौलाना भी पहुंचे।
कोतवाली में मौजूद एसएसपी और डीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो लोग दोषी नहीं पाए जाएंगे उन्हें छोड़ दिया जाएगा। साथ ही हिंसा के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो में जिन लोगों की पहचान हो जाएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाबू पुरवा में शुक्रवार को हुए भारी बवाल के बाद बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज अनूप कुमार को हटा दिया गया है। साथ ही बाबू पुरवा इंस्पेक्टर पर जांच बैठाई गई है। एसएसपी ने गिरफ्तार किए गए 39 लोगों को छोड़ने के आदेश दिए। जिसके बाद 35 लोगों को छोड़ दिया गया है।

शनिवार दोपहर बाद यतीमखाना चौराहा के पास अचानक फिर भीड़ जुटनी शुरू हुई तो पुलिस ने भी घेराबंदी की। यतीमखाना में जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
इसमें 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छतों से पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस घटना में एक दर्जन पुलिसकर्मी और एक दर्जन प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। प्रदर्शकारियों ने यतीमखाना चौकी फूंक दी है। दो पुलिस की गाड़ियों समेत चार गाड़ियां जला दी गई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक पूर्व विधायक को हिरासत में लिया है।