Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chunav duty me gayab

Kanpur News: चुनाव की बैठक से 13 अफसर गायब, डीएम ने मांगा जवाब

Sat, 14 Nov 2026 08:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
chunav duty me gayab

विज्ञापन

दो अफसरों ने भेजे प्रतिनिधि, तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं तो होगी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में 13 अफसरों का न पहुंचना प्रशासन को भारी पड़ा। दो अधिकारियों ने खुद आने के बजाय अपने प्रतिनिधि भेज दिए। चुनाव जैसे संवेदनशील काम की बैठक में अफसरों की गैरहाजिरी पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी संबंधित अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बैठक 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे नवीन सभागार, सरसैया घाट में बुलाई गई थी। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना था। इसके बावजूद 13 अधिकारी बैठक से नदारद रहे। जिसमें बीडीओ चौबेपुर, बिधनू, कल्याणपुर, पतारा और घाटमपुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, नगर निगम के जोनल अधिकारी, जिला पंचायत के उप मुख्य अधिकारी, राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त, बीईओ ककवन, चौबेपुर और भीतरगांव तथा सहायक निदेशक मत्स्य शामिल हैं।
विज्ञापन


दो अफसर खुद नहीं आए, भेज दिया प्रतिनिधि

बिल्हौर और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बीडीओ स्तर के दो अधिकारियों ने भी बैठक में खुद शामिल होने के बजाय अपने प्रतिनिधि भेज दिए। डीएम ने इसे भी गंभीरता से लिया है। अधिकारियों को जारी नोटिस में स्पष्ट कहा है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में इस तरह की अनुपस्थिति और लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed