{"_id":"5857a4d24f1c1b736be3924e","slug":"christmas-day-is-that-pm-modi-s-bumper-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर ये है मोदी का ‘बंपर गिफ्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर ये है मोदी का ‘बंपर गिफ्ट’
Tue, 20 Dec 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
1000 से लेकर लाखों तक के पीएम मोदी बाटेंगे इनाम
Link Copied
25 दिसंबर 2016 क्रिसमस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। ईवॉलेट, डिजिटल करेंसी, मोबाइल बैंक, स्वाइप मशीन का उपयोग घर-घर पहुंचाने के लिए उन्होंने लकी ड्रॉ योजना शुरू की है। कानपुर रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 8 नवंबर से 25 दिसंबर तक अगर आप ने अपने डेबिट कार्ड, ईवॉलेट आदि डिजिटल माध्यमों से कोई खरीदी की होगी। तो उसका कार्ड नंबर जेनरेट होगा। 25 दिसंबर को इसी कार्ड नंबर पर लकी ड्रॉ निकलेगा। देश के 15 हजार लोग जिनका लकी ड्रॉ नंबर लगेगा उनके खातों में सरकार की ओर से एक हजार रुपये जमा हो जायेगा। ये काम हर दिन होने वाला है। सौ दिन तक ये योजना चलेगी। हर दिन नये 15 हजार लोग ये इनाम पायेंगे। सात दिन के बाद 31 दिंसबर को बड़ा ड्रॉ होगा जिसमें लाखों रुपये के ईनाम दिये जाएंगे। बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को बंपर ड्रॉ निकाला जायेगा। बीआर जयंती पर बंपर ड्रॉ 8 नवंबर से 14 अप्रैल तक खरीद और बिक्री करने वालों को करोड़ों के इनाम दिए जाएंगे। ये तो हो गया ग्राहक के लिये। दुकानदार के लिये अलग से इनाम है। जो दुकानदार मोबाइल फोन से या डिजिटल तरीके से माल बेचता है उसका भी अलग से नंबर निकलेगा। उसका भी लकी ड्रॉ निकलेगा। हर सप्ताह उसको हजारों रुपयों के ईनाम दिये जाएंगे। जो पचास रुपये से ज्यादा की खरीद करता है जो तीन हजार से कम खर्च करता है उसे ही ईनाम मिलेगा। उसी प्रकार से दुकानदार जिसका साल भर का कारोबार 2 करोड़ रुपये से कम है उसी दुकानदार को ही केंद्र सरकार की इस नई इनामी योजना में शामिल किया जाएगा। बड़े दुकानदारों को इसका लाभ मिलेगा। धोबी, दर्जी, चायवाला, कपड़े वाला, किराने वाले, बिस्किट वाला सबको फायदा इस विशेष इनाम योजना के तहत मिलेगा। ये कोशिश करें कि आपके गांव के लोग भी मोबाइल फोन से खर्च करने की आदत डालें व्यापारी भी मोबाइल फोन से लेनदेन का काम करें। भ्रष्टाचारियों के दिन समाप्त हो जायेंगे। ये काम हम सब को मिल कर करना है। मैां आज इस कानपुर की धरती से देश वासियों को हृदय से अभिनंदन करना चाहता हूं ये लड़ाई हम इस लिये जीत रहे हैं लोगों ने हमें आशीर्वाद दिये हैं। करोड़ों देशवासियों मध्यम वर्गीय लोगों ने ईमानदार लोगों ने कष्ट झेला है। विरोधियों ने उकसाने की कोशिश की तरह-तरह की बातें चलाई गईं लेकिन पूरा हिंदुस्तान आज मोदी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।