{"_id":"612531348ebc3e48384cdcac","slug":"christ-church-degree-college-first-time-students-of-science-stream-without-merit-got-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज: पहली बार बिना मेरिट विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिला दाखिला, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज: पहली बार बिना मेरिट विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिला दाखिला, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
सार
बीकॉम में कटऑफ 88 फीसदी गया। बीए में आर्ट्स, ह्युुमेनिटीज और सोशल साइंस में कटऑफ 74.2 फीसदी गया है। बीए लैंग्वेज में सभी को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मेरिट सूची नहीं जारी की गई है। 480 सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आने पर कम नंबर पाने वाले छात्रों को भी दाखिला दे दिया गया है। मंगलवार को इस वर्ग में 52 फीसदी नंबर पाने वाले छात्र को भी प्रवेश मिल गया।
हर साल कॉलेज में प्रवेश के लिए दो से तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाती थी। आज तक इतने कम नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग के छात्र को दाखिला नहीं मिला है। मंगलवार को बीकॉम और बीए की सामान्य वर्ग की पहली मेरिट सूची जारी की गई।
बीकॉम में कटऑफ 88 फीसदी गया। बीए में आर्ट्स, ह्युुमेनिटीज और सोशल साइंस में कटऑफ 74.2 फीसदी गया है। बीए लैंग्वेज में सभी को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब 60 सीटें खाली हैं। दो दिन बाद फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदनों के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो, या इंटरनल मेरिट घोषित की जाए। मसलन अगर छात्र का प्रतिशत 80 फीसदी है तो उसे वरीयता दी जाएगी।